फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Masks worn by hawkers, also given soap

युवा चेतना ने हॉकरों को पहनाया मास्क, साबुन भी दिया

Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Masks worn by hawkers, also given soap
मालदेपुर मोड़ पर मास्क पहने शहर के हाकरों के साथ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्? - फोटो : BALLIA
बलिया। युवा चेतना ने महामारी कोरोना की विपदा के समय पूरे जनपद में मास्क, साबुन और सैनीटाइजर का वितरण लोगों के बीच किया। लगभग 50 गांवों मेीं स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने लोगों से भेंट कर उन्हें कोरोना से बचने हेतु आवश्यक बातें बताई। यही नहीं मंगलवार को सुबह दस बजे माल्देपुर मोड़ पर समाचार पत्र के हॉकरों के बीच मास्क व साबुन का वितरण किया गया। इस मौके पर अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की कोरोना भारत के सामने एक बड़ी समस्या है। ऐसी स्थिति में हम लोग भी सरकार के साथ खड़े हैं। मानवता को सुरक्षित रखने के लिए हम ह र संभव प्रयास करेंगे। युवा चेतना हर सुख-दु:ख में जनता के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमारा लक्ष्य ही गरीब को सशक्त करना है। युवा चेतना ही एकमात्र राजनीतिक संगठन है जो संकट की घड़ी में जनता के बीच संसाधन के साथ है। ग्राम सभा से लेकर लोक सभा तक युवा चेतना का कोई प्रतिनिधि सदन में नहीं है फिर भी हम पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। सरकार के कोरोना उपचार हेतु हर निर्णय में हम साथ हैं। युवा चेतना राजनीति में नहीं सेवा नीति में विश्वास रखती है। युवा चेतना जनता के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अजय राय मुन्ना, बैजू राय, मोहन सिंह, अजय ओझा, गुड्डु सिंह, नीलकांत वर्मा, अनंडत गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed