{"_id":"5ec3fa158ebc3e90a6542170","slug":"masks-sold-at-self-help-group-exhibition-ballia-news-vns5257088164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद रखें सुरक्षित, बचें कोरोना से : अन्नपूर्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद रखें सुरक्षित, बचें कोरोना से : अन्नपूर्णा
विज्ञापन
बांसडीह। तहसील स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बने मास्क की प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसका उद्घाटन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए मास्क स्टालों का निरीक्षण किया।
प्रदर्शनी में मॉस्क की कीमत महज 13 रुपये 60 पैसे रही जिससे लोगों ने खूब खरीददारी की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट े गांव में संचालित महिला स्वयं सहायता समूह में कार्य कर रही महिलाओं से बात भी की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि ये एक ऐसा माध्यम है, जहां आप सभी घर पर ही रह कर रोजगार से जुड़ सकती हैं। प्रदर्शनी में डीहबाबा स्वयं सहायता समूह, जागृति स्वयं सहायता समूह, संतोषी मां स्वयं सहायता समूह, बजरंगबली स्वयं सहायता समूह इत्यादि समूहों ने प्रतिभाग किया। कोविड 19 स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सैदा खातून ने संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग को मास्क देकर सम्मानित किया। बताया कि आज इस प्रदर्शनी में 1500 एवं फुटकर में 500 फेस मास्क बिका है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी दुष्यन्त मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी रंजीत कुमार, एडीओ ओमप्रकाश सिंह, सचिव शैलेश कुमार, प्रधान ओमप्रकाश यादव आदि रहे।
-
कलाकृतियों से किया जागरूक
बांसडीह। काशी विद्यापीठ के सेंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार सिंह ने सफेद बालू पर कला कृतियों के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। सैंड कलाकृतियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने खूब सराहा। कहा कि रूपेश ने कला कृतियों के माध्यम से बालू पर कोरोना योद्धाओं का चित्रण कर न केवल सलामी दी है बल्कि एक अनोखा जागरूकता अभियान भी छेड़ा है जो अति प्रशंसनीय है। रूपेश ने प्रधानमंत्री मोदी सहित कोरोना से लक्षण, बचाव आदि को भी कलाकृतियों के माध्यम से चित्रण किया था।