फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman's dead body found hanging

Ballia News: फंदे से लटका हुआ मिला विवाहिता का शव

Tue, 04 Feb 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
बेल्थरारोड/चौकियामोड़।उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ ग्राम में सोमवार को नवविवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

बिठुआ ग्राम निवासी सोनू कुमार पुत्र सरवन की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व भीमपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर असढ़िया निवासी रामसरीख की पुत्री खुशबू के साथ हुई थी।परिजनों के अनुसार सोमवार को सुबह खुशबू पति आदि को नाश्ता देने के बाद अपने कमरे में चली गई। उसके बाद पति बाजार चला गया। एक घंटे के बाद बाजार से जब घर वापस आया तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है। इस दौरान परिजन मौके पर जुट गए तथा खिड़की से देखा तो खुशबू को फंदे से लटका देखा।इसकी सूचना पुलिस और मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान : चिलकहर। गड़वार थाना के चिलकहर गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। धनौती धूरा निवास जैनब (20) की शादी चिलकहर निवासी अमजद से 2024 में हुई थी। सुबह में जैनब खाने खाने के बाद कमरे में चली गई। दोपहर बाद तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा। कमरे में पंखे की हुक से जैनब लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता इरशाद ने पुलिस को तहरीर देकर पति, सास व ससुर पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। इस बाबत थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed