फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman murdered

सास ने कराई बहू की हत्या, शव ठिकाने लगाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered
सुनीता (फाईल फोटो) - फोटो : AMAR UJALA
सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के सिसोटार गांव में एक सास ने बहू की हत्या कर शव ठिकाने लगवा दिया। पुलिस ने सास समेत कई को हिरासत में ले लिया है। शव की तलास घाघरा में की जा रही है। मायके वालों की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरूद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने हत्या के आरोपी के साथ ही शव ठिकाने लगाने वाले की भी पहचान कर ली है, लेकिन खुलासा से पूर्व शव मिलने का इंतजार कर रही है। बांसडीह थाना क्षेत्र के मंगलापुर गांव निवासी वीरेंद्र ने पुत्री सुनीता 23 वर्ष की शादी वर्ष 2017 में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी युवक से की। शादी के बाद सुनीता दो वर्षीय दीपक व छह माह के पुत्र दिव्यांशु की मां भी बनी। उसका पति महाराष्ट्र में नौकरी करता है। सुनीता के भाई शुभनाथ के अनुसार कुछ दिनों पहले सुनीता व उसकी सास के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। सुनीता ने इसकी सूचना मोबाइल से भाई को दी। लॉक डाउन के कारण शुभनाथ बहन की खोज खबर लेने उसकी ससुराल नहीं जा सका। लेकिन इस बीच वह जब भी सुनीता के मोबाइल पर फोन करता था तो उसे उसकी ननद उठाती और बात नहीं कराती थी। तब उसे बहन के साथ कुछ अनहोनी की आशंका हुई। तब वह गांव के कुछ लोगों को लेकर सोमवार 13 अप्रैल को सिसोटार गांव पहुंचा। वहां सुनीता की सास ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और कहा वह घर से भाग गई है। तब भाई शुभनाथ सिकंदरपुर थाना पहुंचा हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर पवन कुमार की जांच में पता चला कि सुनीता की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में यह तथ्य सामने आया है कि सुनीता की सास की गांव के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इसे सुनीता ने देख लिया था। इससे दोनों डर गए और भेद खुलने के डर से सास व उसके प्रेमी ने मिलकर सुनीता की हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने 500 रुपये लेकर उसका शव घाघरा में फेंक दिया। लेकिन सुनीता ने इसकी जानकारी मोबाइल से भाई को दे दी थी, जिससे पुलिस को जांच में आसानी हुई और मामला पकड़ में आ गया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने जांच पूरी कर ली है और सभी आरोपियों की पहचान करने के साथ उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया है, लेकिन शव के इंतजार में अभी पुलिस खुलासा करने से बच रही है। ------------------- सीओ सिकंदरपुर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और पुलिस खुलासे के करीब तक पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया -------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed