{"_id":"67a64a271eb8c0f69a074862","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-ballia-news-c-190-1-bal1001-133003-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बृहस्पतिवार शाम की है।
बालूपुर निवासी रामनिवास गोंड की शादी 2015 में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपट्टी निवासी किरन पुत्री शिवनारायण से हुई थी। रामनिवास मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार को रामनिवास काम पर गया था। उसका सात वर्षीय पुत्र रोशन बाहर खेल रहा था। तीन वर्षीय पुत्री साक्षी सो रही थी। उसी दरम्यान किरन घर में लगे पंखे के हुक से साड़ी के फंदे पर लटक गई।
कुछ देर बाद जब रोशन घर लौटा तो दरवाजा खटखटाने लगा लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। यह देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना राम निवास को दी। मौके पर पहुंचे रामनिवास ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो किरन फंदे पर लटकी नजर आई। सूचना किरन के मायके वालों को दी गई। एसओ खेजुरी अनीता सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। कोई तहरीर नहीं मिली है।