फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman climbs tower near lover's house, accuses him of rape and insists on marriage

Ballia News: प्रेमी के घर के पास टावर पर चढ़ी विवाहिता, दुष्कर्म का आरोप लगाकर शादी की मांग पर अड़ी

Mon, 20 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Married woman climbs tower near lover's house, accuses him of rape and insists on marriage
बांसडीहरोड । बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह प्रेमी से शादी के लिए एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन

सात घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाने पर वह उतरी। उसने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इस बाबत सीओ ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। युवक को बुलाया गया है।

मनियर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का करीब सात वर्ष पहले विवाह हुआ था। पति से विवाद के बाद वह छह वर्षीय बेटे के साथ मायके में रहने लगी। इसी दौरान उसकी रिश्तेदारी के युवक निवासी छितौनी से प्रेम संबंध हो गया। बाद में दोनों के बीच विवाद होने पर परिजनों की मौजूदगी में संबंध समाप्त करा दिया गया और युवक रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में चला गया। रविवार भोर में महिला गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को मौके पर बुलाकर शादी कराने की मांग करने लगी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बांसडीहरोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया। महिला पुलिसकर्मियों ने मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत की। विवाहिता अपनी मांग कागज पर लिखकर टावर से नीचे फेंकती रही। करीब पांच घंटे बाद नायब तहसीलदार नितिन सिंह और क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिला से बातचीत की और कथित प्रेमी की मां से भी बातचीत कराते हुए मामले के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद दो घंटे बाद वह टावर से नीचे उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विवाहिता ने लगया दुष्कर्म का आरोप
टावर से नीचे उतरने के बाद महिला ने आरोप लगाया कि एक साल पहले पति ने उसे और बेटे को घर से निकाल दिया था। वह अपने मायके में रहने लगी। 14 अप्रैल 2025 को युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी व नौकरी दिलाने का वादा कर उसे गुजरात ले गया। जहां कई महीनों तक शोषण किया। अप्रैल 2026 में उसे गुजरात में छोड़कर भाग गया। जब वह युवक के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने अभद्रता की। पुलिस से शिकायत की। कई बार पंचायत के बाद भी निर्णय न होने पर मजबूरन मोबाइल पर चढ़ी।

-----------

महिला को टावर से उतार लिया गया है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों और शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी, बांसडीह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed