{"_id":"5fb402358ebc3ec5ed5ac2fb","slug":"married-married-to-darjeeling-recovered-from-ghaziapur-village-ballia-news-vns5586674132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियापुर गांव से बरामद हुई दार्जलिंग से भगाई विवाहिता-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियापुर गांव से बरामद हुई दार्जलिंग से भगाई विवाहिता-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड (बलिया)। पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग से क्षेत्र के गाजियापुर गांव पहुंची ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ कार्य करने वाली पुरनेता संस्था की टीम ने इलाकाई पुलिस की मदद से एक विवाहिता को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार विवाहिता आठ दिन अपने घर से गायब थी।
दार्जलिंग निवासी एक व्यक्ति की पत्नी सात नवंबर को घर से अचानक गायब हो गई। उसके पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दार्जलिंग जिले के गोरुबथान थाने में दर्ज कराई। अचानक एक दिन विवाहिता का फोन उसके पति के पास आया पर वह अपना पता नहीं बता पाई। इस पर पति ने पुलिस एवं पुरनेता संस्था के पदाधिकारियों को अवगत कराया। संस्था के लोगों ने यूपी के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से संपर्क किया। अमिताभ ठाकुर ने एसपी देवेंद्र नाथ से बात की। इसके बाद जिले की पुलिस एक्शन में आ गई और सर्विलांस के जरिए विवाहिता की लोकेशन ट्रेस कर ली। सोमवार को परिजनों के साथ संस्था की टीम भी पहुंच गई। टीम के साथ थानाध्यक्ष आरएस नागर ने मंगलवार को गाजियापुर गांव में दबिश देकर आरोपी धीरज कुमार वर्मा के घर से विवाहिता को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गये। हालांकि पुलिस ने देर शाम आरोपी को छोड़ दिया। चर्चा है कि आरोपी ने विवाहिता से बीते 12 नवंबर को बलिया में कोर्ट मैरेज भी कर ली थी।
इनसेट
पति से अनबन के बाद छोड़ दिया था घर
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी वर्ष 2019 में घर से दार्जलिंग गया था। वहां एक सैलून में काम करने लगा। इसी दौरान उसका विवाहिता के घर जाना-आना हो गया। बताया गया कि विवाहिता की अपने पति से एक दिन अनबन हो गई। उसके बाद वह धीरज के साथ उसके गांव चली आई। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।