{"_id":"672121260943c915700b680e","slug":"market-shines-on-dhanteras-huge-purchase-of-small-jewelery-ballia-news-c-190-1-svns1007-125781-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: धनतेरस पर चमका बाजार, छोटे गहनों की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: धनतेरस पर चमका बाजार, छोटे गहनों की जमकर खरीदारी
विज्ञापन
बलिया। दीपोत्सव के लिए सजे बाजार में धनतेरस पर मंगलवार को जमकर धन वर्षा हुई। दोपहर से लेकर देर शाम तक बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों की बदौलत कारोबारियों ने उम्मीद से ज्यादा कारोबार किया। जिले में 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है। जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 125 करोड़ के आसपास था।
देर शाम तक सराफा, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा, बर्तन व ऑटो मोबाइल की दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। त्योहारी बाजार को लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी की थी, बावजूद इसके बाजार में जाम जैसी स्थिति बनी रही। चौक शहीद पार्क में पैदल चलना भी मुश्किल रहा। धनतेरस पर उम्मीद से कहीं बेहतर बिजनेस से उत्साहित व्यापारियों ने आने वाले दिनों में और बेहतर कारोबार की उम्मीद जताई है। धनतेरस पर छोटे-बड़े सामान के साथ झाड़ू की भी खरीदारी हुई। बेल्थरारोड में धनतेरस पर बाजार गुलजार रहा। स्वर्ण आभूषण व बर्तन की दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा। भीड़ के चलते सड़क पर जाम की स्थिति रही। जाम हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, माला और सजावटी सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। शांति व्यवस्था के लिए उभांव एसएचओ विपिन सिंह व चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार दल-बल के साथ मुस्तैद दिखे।
सराफा बाजार में रही रौनक
धनतेरस पर सराफा मार्केट में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से देर शाम तक सराफा की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। शहर में सराफा की छोटी-बड़ी करीब सात सौ दुकानें हैं। सभी दुकानों में ग्राहक रहे। इस दाैरान बाली, कंगन, चांदी की पायजेब, सोने-चांदी की अंगूठी और चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की अधिक बिक्री रही। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश महासचिव टुनटुन सराफ के अनुसार धनतेरस पर जिले में 60 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है।
विज्ञापन
बर्तन की दुकानों में रही भीड़
मान्यता के अनुसार लोगों ने मंगलवार को धनतेरस पर गृहस्थी से जुड़े बर्तनों की खरदारी की। ग्राहकों की आवक और बर्तनों की बिकवाली से दुकानदार खुश नजर आए। बर्तन कारोबारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिले भर के विभिन्न बर्तन बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
इन सामान की भी हुई खरीदारी
शहर में बर्तन, कपड़े व इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिक के अलावा जूता-चप्पल, पटाखे व मिट्टी के दीये, बिजली के झालर, झाडू व किराना उत्पादों समेत अन्य दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर शाम तक बाजार की रौनक बरकरार रही। कारोबारियों ने करीब सात करोड़ का कारोबार किया।
000
बाइक व कार के शोरूम में लगी रही लाइन
शहर और तहसील क्षेत्रों में वाहनों के शो रूम में भी देर शाम तक ग्राहकों की लाइन लगी रही। अधिकांश लोगों ने मोटर साइकिल की खरीदारी की। कुछ लोगों ने लक्जरी वाहन भी खरीदे। वाहनों की बुकिंग व ब्रिकी को मिलाकर व्यापारियों ने धनतेरस पर लगभग 40 करोड़ की ब्रिकी होने का अनुमान लगाया है।
खूब बिके फ्रीज और वाशिंग मशीन
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की। ग्राहकों ने फ्रिज व वाशिंग मशीन, टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी की। इसके अलावा लोगों ने नए स्मार्ट फोन व लैपटाप की भी खरीदारी की। इलेक्ट्रानिक बाजार में करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। लोगों ने मोबाइल फोन की भी खरीदारी की।
ब्रांडेड कपड़ों की रही मांग
धनतेरस पर ब्रांडेड कपड़ों और साड़ियों की खूब बिक्री हुई। रेडीमेड कपड़ों व साड़ियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। इसके अलावा नगर के सभी शापिंग माॅल में भी लोग खरीदारी करने का मौका नहीं चूके। करीब 10 करोड़ रुपये का कपड़े का कारोबार होने का अनुमान है।
रास्तों पर चलना था मुश्किल
धनतेरस पर शहर के चौक क्षेत्र में भारी भीड़ रही। नगर के अन्य हिस्सों में भी जाम की स्थिति बनी रही। चौक में तो पैदल चलने के लिए भी सड़क पर जगह नहीं थी। यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने में पुलिस लगी रही।
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंजय सिंह ने बताया धनतेरस पर जिले में करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। बताया कि इसमें सराफा का 60 करोड़, आॅटोमोबाइल सेक्टर में 40 करोड़, कपड़ा बाजार में 10 करोड़, बर्तन बाजार में पांच करोड़, इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिक बाजार में 25 करोड़ और अन्य सेक्टर में 10 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।-- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
देर शाम तक सराफा, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा, बर्तन व ऑटो मोबाइल की दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। त्योहारी बाजार को लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी की थी, बावजूद इसके बाजार में जाम जैसी स्थिति बनी रही। चौक शहीद पार्क में पैदल चलना भी मुश्किल रहा। धनतेरस पर उम्मीद से कहीं बेहतर बिजनेस से उत्साहित व्यापारियों ने आने वाले दिनों में और बेहतर कारोबार की उम्मीद जताई है। धनतेरस पर छोटे-बड़े सामान के साथ झाड़ू की भी खरीदारी हुई। बेल्थरारोड में धनतेरस पर बाजार गुलजार रहा। स्वर्ण आभूषण व बर्तन की दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा। भीड़ के चलते सड़क पर जाम की स्थिति रही। जाम हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, माला और सजावटी सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। शांति व्यवस्था के लिए उभांव एसएचओ विपिन सिंह व चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार दल-बल के साथ मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
सराफा बाजार में रही रौनक
धनतेरस पर सराफा मार्केट में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से देर शाम तक सराफा की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। शहर में सराफा की छोटी-बड़ी करीब सात सौ दुकानें हैं। सभी दुकानों में ग्राहक रहे। इस दाैरान बाली, कंगन, चांदी की पायजेब, सोने-चांदी की अंगूठी और चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की अधिक बिक्री रही। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश महासचिव टुनटुन सराफ के अनुसार धनतेरस पर जिले में 60 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है।
विज्ञापन
बर्तन की दुकानों में रही भीड़
मान्यता के अनुसार लोगों ने मंगलवार को धनतेरस पर गृहस्थी से जुड़े बर्तनों की खरदारी की। ग्राहकों की आवक और बर्तनों की बिकवाली से दुकानदार खुश नजर आए। बर्तन कारोबारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिले भर के विभिन्न बर्तन बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
इन सामान की भी हुई खरीदारी
शहर में बर्तन, कपड़े व इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिक के अलावा जूता-चप्पल, पटाखे व मिट्टी के दीये, बिजली के झालर, झाडू व किराना उत्पादों समेत अन्य दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर शाम तक बाजार की रौनक बरकरार रही। कारोबारियों ने करीब सात करोड़ का कारोबार किया।
000
बाइक व कार के शोरूम में लगी रही लाइन
शहर और तहसील क्षेत्रों में वाहनों के शो रूम में भी देर शाम तक ग्राहकों की लाइन लगी रही। अधिकांश लोगों ने मोटर साइकिल की खरीदारी की। कुछ लोगों ने लक्जरी वाहन भी खरीदे। वाहनों की बुकिंग व ब्रिकी को मिलाकर व्यापारियों ने धनतेरस पर लगभग 40 करोड़ की ब्रिकी होने का अनुमान लगाया है।
खूब बिके फ्रीज और वाशिंग मशीन
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की। ग्राहकों ने फ्रिज व वाशिंग मशीन, टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी की। इसके अलावा लोगों ने नए स्मार्ट फोन व लैपटाप की भी खरीदारी की। इलेक्ट्रानिक बाजार में करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। लोगों ने मोबाइल फोन की भी खरीदारी की।
ब्रांडेड कपड़ों की रही मांग
धनतेरस पर ब्रांडेड कपड़ों और साड़ियों की खूब बिक्री हुई। रेडीमेड कपड़ों व साड़ियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। इसके अलावा नगर के सभी शापिंग माॅल में भी लोग खरीदारी करने का मौका नहीं चूके। करीब 10 करोड़ रुपये का कपड़े का कारोबार होने का अनुमान है।
रास्तों पर चलना था मुश्किल
धनतेरस पर शहर के चौक क्षेत्र में भारी भीड़ रही। नगर के अन्य हिस्सों में भी जाम की स्थिति बनी रही। चौक में तो पैदल चलने के लिए भी सड़क पर जगह नहीं थी। यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने में पुलिस लगी रही।
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंजय सिंह ने बताया धनतेरस पर जिले में करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। बताया कि इसमें सराफा का 60 करोड़, आॅटोमोबाइल सेक्टर में 40 करोड़, कपड़ा बाजार में 10 करोड़, बर्तन बाजार में पांच करोड़, इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिक बाजार में 25 करोड़ और अन्य सेक्टर में 10 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।