फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Market full of color, gulal and pichkari, crowd thronging to buy

Ballia News: रंग, गुलाल व पिचकारी से पटा बाजार, खरीदारी को उमड़ रही भीड़

Tue, 07 Mar 2023 07:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Tue, 07 Mar 2023 07:14 AM IST
विज्ञापन
Market full of color, gulal and pichkari, crowd thronging to buy
पूरे दिन भीड़-भाड़ होने के चलते जाम की स्थिति बनी रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। बच्चे हो या बड़े होली का इंतजार हर किसी को बेसब्री से रहता है। जिले में होली की अच्छी खासी तैयारियां चल रही हैं। आलम यह है कि हर ओर होली का गीत सुनने को मिल रहा है। मुख्य बाजार चौक से लेकर नगर के कई मार्गों पर सोमवार को पूरे दिन भीड़-भाड़ होने के चलते जाम की स्थिति बनी रही।

जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे नगर के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। रेडीमेड कपड़े और साड़ी की दुकानों पर भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है। साथ ही रंग, गुलाल और पिचकारियों की खासी वैरायटी दुकानों पर उपलब्ध है। दुकानदारों ने दुकानों पर तरह-तरह की वैरायटी के रंग, गुलाल के साथ ही पिचकारियों को सजाया है। आलम यह है कि बाजारों में रंगों व पिचकारियों की भरमार है। दुकानों पर खासकर गुलाल, सेंटेड गुलाल, मखमल गुलाल, गोल्ड सिल्वर जैसे सूखे रंग भी उपलब्ध हैं जिसकी डिमांड भी काफी हो रही है। बाजार में बच्चों के लिए 50 रुपए से लेकर 600 रुपए तक की पिचकारी मिल रही है। हर कोई अपने बजट के हिसाब से खरीददारी कर रहे हैं। होलिका पूजन पर प्रयुक्त होने वाले रंग बिरंगी होली हार व बेर के साथ ही पिचकारी व रंगों की दुकानें जगह-जगह सज गई हैं। होली की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बनी हुई है। ग्रामीण अंचलों से भी लोग होली की खरीदारी करने के लिए नगर में उमड़ रहे हैं। होली की खरीदारी से बाजारों के साथ ही नगर के अधिकांश मार्गों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed