फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many workers were found absent in the inspection

निरीक्षण में कई कर्मी मिले अनुपस्थित

Fri, 29 Jul 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Many workers were found absent in the inspection
लगातार दो ईओ के निलंबन के बाद अभी किसी की तैनाती नहीं होने से नगर पालिका बलिया की व्यवस्थाएं बेपटरी हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने नगर पालिका का निरीक्षण किया। इसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। संबंधितों को स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने अध्यक्ष की उपस्थिति में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखा। कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जबकि कई कर्मचारियों का अनुपस्थित होने के बाद भी हस्ताक्षर बना था। सिटी मजिस्ट्रेट ने अध्यक्ष से पूछा कि जो कर्मचारी अनुपस्थित हैं, उनका आवेदन कहां है तो अध्यक्ष का जवाब था कि बड़े बाबू के यहां पड़ा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने जब बड़े बाबू को बुलाया तो पता चला कि वह भी अनुपस्थित हैं। उपस्थिति पंजिका में सिर्फ एक बाबू का आवेदन मिला। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने अध्यक्ष से कर्मचारियों की जानकारी मांगी तो कई कर्मचारियों के बारे में अध्यक्ष ने अनभिज्ञता जाहिर की। इस समय नगर पालिका परिषद ईओ विहीन है। सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ सफाई करने वाले कर्मचारियों के बारे में अध्यक्ष से पूछताछ की। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों के वेतन न मिलने की बात हुई। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जब तक कोई ईओ नहीं आ जाते तब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed