फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many trains including intercity canceled from 9th to 14th January

Ballia News: नौ से 14 जनवरी तक इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें निरस्त

Tue, 02 Jan 2024 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Many trains including intercity canceled from 9th to 14th January
छपरा-वाराणसी रूट के यात्रियों की अभी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोहरीकरण व यात्री सुविधा बढ़ाने के नाम पर कई स्थानों पर कार्य चल रहे हैं। गौतम स्थान में तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के साथ छपरा यार्ड में निर्माण कार्यों को लेकर नौ से 14 जनवरी तक आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। कोहरा व निर्माण कार्यों को लेकर करीब एक दर्जन ट्रेनें निरस्त चल रही है। अब इन ट्रेनों का संचालन छह दिन बंद होने से अब बलिया से चलने वाली ही ट्रेनें बच जाएगी। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया की नौ जनवरी से छपरा- वाराणसी सिटी- छपरा चलने वाली 05446- 05445 निरस्त रहेगी। वहीं 05136 - 05135 औडिहार-छपरा- औडिहार, 15111- 15112 वाराणसी सिटी-छपरा- वाराणसी सिटी इंटर सिटी एक्सप्रेस, 19165- 19166 अहमदाबाद-दरभंगा- अहमदाबाद का आवागमन 14 जनवरी तक नहीं होगा। इस दौरान पूर्व में जिन यात्रियों का आरक्षण उक्त ट्रेनों में होगा, उनका पैसा वापस होगा। बताया की 12562 स्वतंत्रता सेनानी, 11061 लोकमान्य तिलक- जयनगर पवन एक्सप्रेस, 11033 पूना- दरभंगा का रूट डायवर्ट रहेगा। वहीं कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन कर संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed