{"_id":"611e857a5b31e56843615651","slug":"many-people-injured-including-former-pradhan-in-two-sides-clash-for-land-dispute-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बवाल: विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट में पूर्व प्रधान और बच्चियां समेत आठ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बवाल: विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट में पूर्व प्रधान और बच्चियां समेत आठ जख्मी
Thu, 19 Aug 2021 09:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:53 PM IST
सार
पुलिस ने 15 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया है। घायल होने वालों में महिला, बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
beat demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पूर्व प्रधान की पत्नी, पुत्र, महिला शिक्षामित्र समेत कई नाबालिग बच्चियां शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों को पाबंद करते हुए शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
राजस्व महकमे द्वारा विवादित भूमि की पैमाइश के बाद एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा निर्माण कार्य को ढहाया जा रहा था कि विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
जिसमें एक पक्ष के नीतू(18), बबीता(14), ज्योति(17), संघी मित्रा(40) पत्नी अखिलेश कनौजिया पूर्व प्रधान, आर्यन(10), रवीश(14), शिक्षामित्र विजयंती(48) व जागृति(14) घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के भी कई लोग चोटिल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। सीयर चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन