{"_id":"6655c33dccfea01f770d07ce","slug":"many-mizoram-police-personnel-health-deteriorated-after-eating-dhatura-leaves-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तेजपत्ता समझकर मटन में डाला धतूरे का पत्ता, खाने से बिगड़ी मिजोरम पुलिस के 11 जवानों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तेजपत्ता समझकर मटन में डाला धतूरे का पत्ता, खाने से बिगड़ी मिजोरम पुलिस के 11 जवानों की हालत
Tue, 28 May 2024 05:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 28 May 2024 05:12 PM IST
सार
बलिया जिले में मंगलवार को उस समय खलबली मच गई, जब चुनाव में ड्यूटी करने के लिए आए मिजोरम पुलिस के 11 जवानों की हालत अचानक बिगड़ गई। आनन- फानन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जवानों ने खाना पकाते समय तेजपत्ता समझकर धतुरे का पत्ता डाल दिया था।
विज्ञापन
अस्पताल में जवानों का इलाज करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने पहुंचे मिजोरम आर्मी पुलिस के 11 जवानों की धतूरा का पत्ता खाने से हालत बिगड़ गई। इनमें से सात की हालत गंभीर होने पर साथियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान अस्पताल में खलबली मच गई। आनन-फानन चिकित्सक इलाज करने में जुट गए। इलाज के साथ आइस पैक से सिकाई करने के बाद जवानों को राहत मिली। सभी जवानों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
यह है मामला
हल्दी थाना के अगरौली गांव स्थित एक स्कूल में चुनाव ड्यूटी के लिए मिजोरम आर्मी पुलिस के 60 जवानों ने डेरा डाला है। मंगलवार की सुबह स्कूल के बाहर धतूरा के पौधे को तेजपत्ता समझ कर मटन में डाल दिया। खाने के बाद 11 जवानों की हालत बिगड़ गई। इसमें सात जवानों की हालत गंभीर होने पर अन्य साथी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
जवानों की हालत खराब होने की खबर पर प्रशासन में खलबली मच गई। इमरजेंसी में अचानक सात जवान पहुंचने पर अफरा-तरफरी का माहौल हो गया। ओपीडी छोड़ कई चिकित्सक इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने दवा-इंजेक्शन देने के बाद राहत न मिलने पर आइस पैक से सिकाई करवाई। कुछ देर बाद राहत मिलने पर उन्हें भर्ती कर लिया। जवान अपने साथ मटन में डाला गया धतूरा का पौधा तोड़कर लाए थे। इससे चिकित्सकों को इलाज करने में सहूलियत मिली।
विज्ञापन
मिजोरम आर्मी पुलिस के उपनिरीक्षक प्रदीप केआर ने बताया कि लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में बलिया आए हैं। मटन में धतूरे का पत्ता मिलाकर पकाया था। इसे खाने के बाद सात जवानों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। सीएमएस डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर सभी जवानों को भर्ती कर चिकित्सकों की देख-रेख में इलाज चल रहा है।