{"_id":"6484b527697ff1ebf402bd86","slug":"many-huts-were-reduced-to-ashes-due-to-fire-at-different-places-ballia-news-c-20-1-246274-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से राख हुईं कई झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से राख हुईं कई झोपड़ियां राख
विज्ञापन
चिलकहर/पूर। नगरा थाना क्षेत्र के सरयां बगडौरा में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी झोपड़ी व मकान समेत उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान 10 बकरियां और 20 मूर्गियां भी आग में झुलसकर मर गईं। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया के बाद आग पर काबू पाया लेकिन पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
सरयां बगडौरा में लियाकत अली अपनी मकान से सटे झोपड़ी डाल रखे थे, जिसके बगल में गुमटी रखकर किराना की दुकान चलाते थे। उसने बारह मुर्गियां व 10 बड़ी बकरियां पाल रखी थीं। शुक्रवार/शनिवार की रात दो बजे अचानक लगी आग से झोपड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। बकरियों की आवाज सुनकर लोग जबतक पहुंचते सब कुछ जलकर राख राख हो गया।
10 बकरियां, बारह मुर्गियां, किराना दुकान की गुमटी आग की भेंट चढ़ गई। वहीं, आग की लपटों ने रिहायशी मकान को भी अपनी जद में ले लिया, जिससे मकान में रखा फ्रीज, चार चौकियां व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होने के बावजूद मौके पर कोई भी राजस्व कर्मी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
उधर, पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव में चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग में पांच सगे भाइयों दमन राजभर, बंधन राजभर, मुन्ना राजभर एवं ललन राजभर की रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान अरविंद तिवारी ने अग्निपीड़ितों को अनाज व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।