{"_id":"60ef13418ebc3ea012606ec1","slug":"many-bighas-of-fertile-land-offered-by-harvesting-ballia-news-vns600439351","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान की भेंट चढ़ी कई बीघे उपजाऊ भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान की भेंट चढ़ी कई बीघे उपजाऊ भूमि
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। क्षेत्र के कठौड़ा गांव में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कटान से कई बीघा उपजाऊ भूमि नदी में समा चुकी है। लगातार कटान से खतरा बढ़ता जा रहा है। मवेशियों से खाने के लिए चारे का संकट पैदा होने लगा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कटान काफी तेजी से रही है। सरयू नदी का जलस्तर कुछ समय के लिए बीच में घटा था, लेकिन अचानक पिछले चार पांच दिनों से जलस्तर में वृद्धि के साथ कटान तेज हो गई है। पुराने पेड़ घाघरा नदी में समाहित हो गए हैं।
गांव के सुरेंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, जय प्रकाश, दीनानाथ ने प्रशासन को ठोकर की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। कुछ दिन पहले उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर और लेखपाल आए थे, लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया है।