फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many arrested with 1360 liters of illicit liquor and ganja

1360 लीटर अवैध शराब और गांजा के साथ कई गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Many arrested with 1360 liters of illicit liquor and ganja
बलिया। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। दोकटी पुलिस ने एक जगह से पिकअप पर लदी 160 पेटियों में रखी 1360 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पौने दो किलो गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। एक अन्य जगह से 138 पुडि़या मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम गांजा के साथ शिवजी यादव पुत्र रामसहू यादव निवासी मुरारपट्टी थाना दोकटी को गिरफ्तार किया गया है। कृष्णानगर ढाले पर बिहार की तरफ जा रही पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब लदी थी। पिकअप में बैठे दो युवकों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। कुल 160 पेटियों में 1360 लीटर अंग्रेजी शराब थी जिसकी कीमत आठ लाख रुपये से भी ज्यादा है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम आकाश सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बैजू टोला रिविलगंज सारण बिहार और विनोद कुमार पुत्र बिहारी महतो शरीरपुरा थाना ताराया सारण बिहार बताया। सोनिया मोड़ भगवानपुर से 138 पुडि़या मादक पदार्थ के साथ गोपाल पुत्र सुरेंद्र सिंह उधमतिया टोला दलन छपरा को गिरफ्तार किया गया है। नरहीं पुलिस ने राहुल यादव पुत्र जयसिंह यादव निवासी ग्राम सरया थाना नरही को 1.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। खेजुरी पुलिस ने भुक्खट नट पुत्र लालचन्द नट निवासी करम्मर को 610 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बांसडीह पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग सहतवार से बद्री सिंह चौराहा जाने वाली सड़क से हीरोइन के साथ बेचू राम पासवान, साहिल पासवान, सूरज पासवान और भरत पासवान को गिरफ्तार किया है। भीमपुरा पुलिस ने सुरेन्द्र यादव को 1.15 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed