फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Manier additional charge on Executive Officer Sahtwar

नगर पंचायत अध्यक्ष फरार घोषित, एसडीएम बांसडीह बने प्रशासक

Thu, 06 Aug 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Manier additional charge on Executive Officer Sahtwar
बलिया। नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की आत्महत्या के बाद परिवार वालों ने नगर पंचायत सिकंदरपुर के ईओ को मामले में आरोपी बनाया था। इसके बाद से वे अपने कार्यालय से अनुपस्थित हैं और कहां हैं ये किसी को पता नहीं है। अब जिलाधिकारी की सूचना का संज्ञान लेते हुए विशेष सचिव नगर विकास अनुभाग-1 संजय कुमार सिंह यादव ने मनियर नगर पंचायत का प्रभार नगर पंचायत सहतवार के ईओ को सौंपा है। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष मनियर को फरार मानते हुए शासन की ओर से एसडीएम बांसडीह को प्रशासक नियुक्त किया गया है। उधर, सिकंदरपुर ईओ की लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए उनके स्थान पर भी दूसरे को चार्ज दे दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मनियर के प्रशासनिक व वित्तीय कार्यों का संचालन के लिए उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य को शासन की ओर से प्रशासक नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी की मृत्यु के बाद पुलिस कार्यवाही में सहायता के लिए जिलाधिकारी की ओर से गठित कमेटी पर सहमति प्रदान की जाती है। नगर पंचायत अध्यक्ष की फरारी के कारण अस्थाई रूप से नगर पंचायत मनियर के प्रशासनिक व वित्तीय कार्यों के संचालन के लिए एसडीएम बांसडीह को प्रशासक नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन

-
ईओ सहतवार को मिला मनियर ईओ का चार्ज
नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी का चार्ज राम बदन यादव ईओ सहतवार को मिला है। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश के मुताबिक नगर पंचायत नगरा व सिकन्दरपुर का चार्ज बृजेश गुप्ता ईओ बेल्थरा को दिया गया है। जबकि नगर पंचायत चितबड़ागांव का प्रभार दिनेश विश्वकर्मा ईओ नगरपालिका परिषद बलिया को दिया गया है। नगरपालिका परिषद रसड़ा की जिम्मेदारी मोतीलाल यादव एसडीएम रसड़ा को दी गयी है। आदेश में यह भी स्पष्ट है कि इन निकायों में नियमित ईओ की तैनाती के बाद यह अतिरिक्त प्रभार स्वत: समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed