फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mangalsutra snatched from woman's neck

Ballia News: चाकलेट दिलाने गई महिला के गले से मंगलसूत्र नोचा

Mon, 02 Sep 2024 05:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra snatched  from woman's neck
बैरिया। चाकलेट दिलाने दुकान गई महिला को आतंकित कर गले से मंगलवार सूत्र छीनकर बदमाश भाग निकले। घटना तिवारी के मिल्की गांव की है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

खुशबू सोनी पत्नी आशीष सोनी निवासी मधुबनी थाना बैरिया शनिवार को तिवारी के मिल्की अपने मायके आई हुई थी। शाम को अपने बच्चों को चॉकलेट दिलाने के लिए गांव के एक दुकान पर जा रही थी। पीछे से आए बदमाशों ने आतंकित कर महिला का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और बाइक से भाग निकले। जब तक महिला शोर मचाती बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना के लिखित तहरीर तत्काल बैरिया थाने में दी गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता के बताए हुलिया के अनुसार एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ में वह निर्दोष निकला। इस बाबत रामायण सिंह ने बताया की चुनौती की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed