{"_id":"6432f3cf2b4a2696930a52f5","slug":"mangal-pandey-is-the-ratnava-e-rama-of-the-country-ballia-news-c-20-1-146250-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मंगल पांडेय देश के रतनवा ए रामा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मंगल पांडेय देश के रतनवा ए रामा...
विज्ञापन
बलिया। शहीद मंगल पांडेय की स्मृति में जरा याद करो कुर्बानी सांस्कृतिक कार्यक्रम में दो गोला चैता का मुकाबला शनिवार की रात नगर के कदम चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल के समीप आयोजित किया गया। मुकाबले में हजारों चैता प्रेमियों ने पूरी रात गीतों का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव एवं भाजपा के नेता बब्बन सिंह रुवंशी ने किया। बक्सर के गायक हरेंद्र सिंह बुढ़ा ने अपनी देवी गीत सरस्वती मतवा जोरीले दोनों हथवा ए रामा... सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसी क्रम में बलिया के गायक स्वामीनाथ व्यास ने अपनी देशभक्ति चैता गीत देश के करनवा गॅववले आपन जनवा ए रामा मंगल पांडेय... सुनाकर 1857 क्रांति की यादें ताजा कर, लोगों में जोश भर दिया।
सारी रात गायकों ने वीर एवं श्रृंगार रस की गीतों से समां बांधे रखा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी एवं सियाराम यादव ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश पांडेय की भूमिका का लोगों ने सराहना की। मौके पर अनिल राय, विवेक सिंह, ओमप्रकाश पांडेय,राजन कनौजिया, छोटू पांडेय, शिवानंद ओझा, ददन यादव, संतोष तिवारी, गणेशजी सिंह, बब्बन विद्यार्थी, विपिन ठाकुर, प्रेमचंद मिश्रा, विष्णु दयाल पांडेय, सूबेदार यादव, प्रभु बिशुनपुरी, भरत यादव अनिल ओझा, आदि मौजूद रहे। संचालन एवं आभार प्रगट शशिकांत चतुर्वेदी ने किया।