Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Man suspects wife of having an illicit affair murders one-year-old son stabs him multiple times sharp weapon

UP: पिता ने एक साल के बेटे का फाड़ दिया जबड़ा, तड़पकर माैत, इस वजह से किया मर्डर; पत्नी की तहरीर पर अरेस्ट

Sun, 05 Oct 2025 05:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 05:31 PM IST
सार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में एक साल के मासूम बेटे की हत्या मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पत्नी ने बताया कि इसके पहले भी एक बेटा दूध के अभाव में खत्म हो गया। उसने पति को फांसी देने की मांग की है।

विज्ञापन
Man suspects wife of having an illicit affair murders one-year-old son stabs him multiple times sharp weapon
एक साल के किन्नू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध संबंध के शक में नशे की हालत में पति रूपेश तिवारी ने पहले अपनी पत्नी रीना तिवारी की लोहे के रॉड और डंडे से पिटाई की, उसके बाद एक वर्ष के मासूम बेटे किन्नू की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही रूपेश को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर हर कोई मर्माहत है।

विज्ञापन




सुरेमनपुर निवासी रूपेश तिवारी की चार वर्ष सूर्य भानपुर निवासी रीना तिवारी से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी से एक बेटी और एक बेटा हुआ। बेटे की माैत हो गई। दो साल बाद एक और बेटा हुआ, जिस नाम किन्नू रखा गया। रीना ने तहरीर में आरोप लगाया कि पति रूपेश अवैध संबंध का आरोप लगाकर आए दिन शराब के नशे में घर में कलह व मारपीट करता था।

विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी की तहरीर पर आरोपी गिरफ्तार

शनिवार को देर शाम नशे की हालत में रूपेश घर आया और मुझे व ससुर कमलेश तिवारी को मारने-पीटने लगे। डर के मारे हम दोनों लोग पड़ोस में जाकर अपनी जान बचाई। तीन वर्षीय बेटी अनन्या व एक वर्ष का मासूम किन्नू घर पर ही रह गया। रात में किसी धारदार हथियार से हमला कर बेटा जबड़ा फार दिया। 

सुबह पड़ोसियों के साथ हमलोग घर पहुंचे तो बच्चा खून से लथपथ बिस्तर पर तड़प रहा था। बेटे की हालत देख मां बेसुध हो गई। दादा और पड़ोसियों ने इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। 

बेटे की मौत से मां रीना तिवारी आपा खो बैठी। सूचना पर थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया।

विज्ञापन

दो बेटे के हत्यारे पति फांसी की लगाई गुहार
मासूम की मौत से बेसुध मां रीना देवी ने कहा कि पति ने दूसरे बेटे की हत्या की है। आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में प्रसव उपरांत 18 दिन के बच्चे की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया और मुझे जबरदस्ती सुरेमनपुर स्थित घर ले आया। दूध के अभाव में 18 दिन का बच्चा तड़प कर मर गया। पति के मोह में उस समय मन मसोस कर रह गई। दूसरा बच्चा को भी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्यारे पति को फांसी पर चढ़ाने की गुहार लगाई।

परिवारिक विवाद में पिता ने एक वर्ष के मासूम की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। पत्नी की तहरीर पर पति पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान किया गया है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। - मोहम्मद फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी बैरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed