फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Man injured in assault dies nine days later

Ballia News: मारपीट में घायल युवक की नौ दिन बाद मौत

Wed, 03 Dec 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Man injured in assault dies nine days later
चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा में बीते 24 नवंबर की रात घर में घुसकर मारपीट में घायल सचिन राजभर 21 वर्ष की नौ दिन बाद मंगलवार को उपचार के दौरान मऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही व अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। नगरपुरा गांव में 24 नवंबर को पुरानी रंजिश को लेकर सचिन राजभर व रंजित सिंह के बीच मारपीट हो गई। जिसमें सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी को रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए मऊ लेकर गए।
परिजन ने आरोप लगाया कि घटना के बाद तहरीर देने पर पुलिस ने दो दिन बाद हल्के धारा में प्राथमिकी दर्ज की। इस बाबत थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि घटना स्थल पर हूं। शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। पूर्व में दर्ज प्राथमिकी में धारा की बढोत्तरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed