फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Man falls from train, cuts off both legs, dies during treatment

Ballia News: ट्रेन से गिरने से कटे दोनों पैर, इलाज के दौरान मौत

Thu, 29 Jan 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Man falls from train, cuts off both legs, dies during treatment
चौकियामोड़। ट्रेन की यात्रा के दौरान दरवाजे के पास लापरवाही से खड़ा होना जानलेवा साबित होता है। बेल्थरारोड़ रेलवे स्टेशन के डीएवी ढाला के करीब मंगलवार की देर शाम कृषक ट्रेन से गिरने से संतोष सिंह (53) का दोनों पैर कटने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया।
विज्ञापन

मऊ मधुबन के हृदयपट्टी (अहिलाशपुर) निवासी संतोष सिंह डाउन कृषक ट्रेन से बेल्थरारोड स्टेशन के पूर्व डीएवी ढाला के पास बाहर की तरफ निकल कर स्टेशन को देख रहे थे, उसी दौरान असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। ट्रेन के नीचे आने से दोनों पैर कट गया। खून से लथपथ होकर ट्रैक किनोर बेसुध पड़े थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया। आरपीएफ ने घायल संतोष के पॉकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर इनकी पहचान एवं पते की पुष्टि कर घटना की जानकारी परिजनों को दिया। देर शाम परिजन जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे, बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed