{"_id":"60d05c02604dc056ed5a9a82","slug":"man-died-in-suspicious-death-in-law-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत से हड़कंप: ससुराल पहुंचे शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन जहर देकर मारने का लगा रहे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत से हड़कंप: ससुराल पहुंचे शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन जहर देकर मारने का लगा रहे आरोप
Mon, 21 Jun 2021 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:59 PM IST
सार
मामला बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव का है। परिजनों का आरोप है कि युवक को जहर दिया गया था। मृतक युवक ससुराल एक दिन पहले ही पहुंचा था।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार की रात एक युवक की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के साथ ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए, उन्होंने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मामला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव का है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने मेरे पुत्र को जहर देकर मार दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बिहार प्रांत के बक्सर जिला निवासी धनजी(30) रविवार की शाम बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में आया हुआ था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन