फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Man commits suicide by hanging himself in room in Ballia

Ballia News: जवान बेटे का शव फंदे से लटकते देख पिता के पैरों तले खिसक गई जमीन, कमरे में मिला शख्स का शव

Wed, 01 Apr 2026 05:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 01 Apr 2026 05:20 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में एक शख्स का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Man commits suicide by hanging himself in room in Ballia
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ा गांव के असरेपुर निवासी बृजेश पासी (30) पुत्र राजदेव पासी का शव मंगलवार की रात घर के कमरे के अंदर पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
असरेपुर गांव निवासी बृजेश पासी मंगलवार को सामान्य दिनचर्या के मुताबिक अपने कमरे था और अंदर से अपना दरवाजा बंद कर लिया था। उसके पिता राजदेव को जब कमरे से उसकी कोई सुगबुगाहट नहीं मिली तो वह परेशान हो गए। उन्होंने आसपास के कमरे से झांककर देखा तो वह पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। बेटे का शव देख पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर  लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बृजेश नशे का आदी था। वह नशे की हालात में अपनी पत्नी से विवाद करता था। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी सरस्वती अपने मायके चली जाती थी। दो बेटे पांच वर्षीय आदित्य और चार वर्षीय अंकुश है। घटना के बाद से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ संजय शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed