फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Man accused in Bhupendra Patel murder case arrested, used for murder

भूपेंद्र पटेल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद

Tue, 11 Aug 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Man accused in Bhupendra Patel murder case arrested, used for murder
बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में रेवती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को गंगा पांडेय का टोला के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र ने नाथ ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त प्रकाश पांडेय पुत्र अमर नाथ पांडेय नरायणगढ़ थाना रेवती का निवासी है।
विज्ञापन

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि नरायणगढ़ के भगवती सिंह व उनके लड़के टुनटुन सिंह के कहने पर मैंने सोनू सिंह के साथ मिलकर भूपेंद्र पटेल उर्फ राजा पटेल की 12 जुन 2020 की सुबह गोली मारकर हत्या कर दिया था और भगवती सिंह व टुनटुन सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गयी बोलेरो गाड़ी व ड्राईवर के साथ टीएस बंधा पकड़कर भाग गये थे। एसपी ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पकड़े गए अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रेवती, मऊ, पर उचित धाराओं में अभियोग दर्ज है। एसपी ने बताया कि घटना के अनावरण करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, बैरिया क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, उप निरीक्षक सूर्यकांत पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed