{"_id":"6297aec69fd0c13d626cbf20","slug":"malaria-disease-will-go-away-when-everyone-s-participation-will-happen-ballia-news-vns656698249","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिटेगा मलेरिया, जब होगी सबकी भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिटेगा मलेरिया, जब होगी सबकी भागीदारी
विज्ञापन
बलिया। स्वास्थ्य विभाग जून को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाएगा। इस दौरान मच्छरों को नष्ट किया जाएगा और मलेरिया के मरीजों को चिह्नित करके इलाज किया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियों के जरिए जलभराव वाले क्षेत्रों में पटवा दिया जाएगा और मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। आशा और एएनएम जांच किट मुहैया कराई जा रही है। मलेरिया का रोगी मिलने पर उनका उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर कराया जाएगा। ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस दौरान मच्छर के प्रजनन वाले स्थानों, जलभराव, कूलर, पानी का टैंक, गमला, नारियल के खोल आदि को नष्ट कराया जाएगा। मलेरिया रोधी माह का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच मलेरिया के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
16505 हुई जांच में एक भी नहीं मिले रोगी
बलिया। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि जिले में जनवरी 2022 से अब तक 16505 लोगों की मलेरिया जांच करायी जा चुकी है। जिसमें से एक भी मलेरिया के मरीज नहीं मिले है। इसके साथ ही मलेरिया जांच के लिए 425 आशाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। ताकि वह अपने गांव में ही संभावित रोगी की मलेरिया जांच कर सके। शेष बची आशाओं को जल्द ही प्रशिक्षित कर दिया जाएगा।