{"_id":"629f9392dad3613d55233c02","slug":"make-kitchen-garden-at-home-for-20-rupees-eat-fresh-vegetables-ballia-news-vns6577312101","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 रुपये में घर में ही बनाएं किचन गार्डन, खाएं ताजी सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 रुपये में घर में ही बनाएं किचन गार्डन, खाएं ताजी सब्जी
विज्ञापन
बलिया। बाजार में रासायनिक खादों और कीटनाशक वाली सब्जियों के स्थान पर घर पर ही किचन गार्डन बना सकते हैं। इसके लिए मात्र 20 रुपये में उद्यान विभाग द्वारा बीजों की मिनी किट दी जा रही है। बीजों की यह मिनी किट 90 फीसदी छूट पर दी जा रही है। यह सब्जियां हरी, ताजी और रासायनिक खादों से मुक्त होंगी।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा किचन गार्डन के लिए 200 रुपये की किट को 90 प्रतिशत की छूट पर 20 मात्र रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन्हें घर में किचन गार्डन के उगाकर ताजी सब्जियां पाई जा सकती हैं। घरों की छतों पर बड़े गमलों या घर के आंगन में छोटी-छोटी क्यारियों को बनाकर इन बीजों की बुवाई कर सब्जियों को उगाया जा सकेगा। किचन गार्डन से मिलने वाली सब्जियां जहां ताजा होंगी वहीं रसायनिक खाद और कीटनाशकों से भी मुक्त होंगी।
उद्यान विभाग से मिलने वाली बीजों की मिनी किट में बैगन, मिर्च, पालक, भिंडी, धनियां, लौकी, मैथी, नेनुआ, मटर, तोरई आदि के बीज मिलेंगे, जिन्हें किचन गार्डन में आसानी से उगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत सब्जियों के बीजों की 200 रुपये की मिनी किट 90 प्रतिशत छूट पर मात्र 20 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है।
-अरुण कुमार यादव, सहायक उद्यान निरीक्षक