फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Makar Sankranti today, crowds at shops

Ballia News: मकर संक्रांति आज, दुकानों पर रही भीड़

Sat, 14 Jan 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti today, crowds at shops
नगर के शहीद पार्क चौक में मकर संक्रांति पर्व के लिए लाई, चिउड़ा की खरीदारी करते लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। मकर संक्रांति का पर्व आज यानी रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके पूर्व, शनिवार को शहर समेत ग्रामीण अंचलों के बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। हर तरफ चूड़ा, लाई के साथ ही पतंग की दुकानों सज रहीं और लोग खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार हर सामान के दाम बढ़े हैं। सामान के दामों में उछाल आने के बाद भी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदार भी खुश नजर आए। कपड़े की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में चूड़ा, लाई, गट्टा, तिलकुट, भेली आदि की दुकानों पर चहल-पहल रही।
विज्ञापन

बीते वर्ष की तुलना में इस बार हर सामान में 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। शहर के शहीद पार्क चौक के अलावा अन्य जगहों पर चूड़ा, लाई की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। वहां से लोग चूड़ा, लाई, रेवड़ा, भेली, तिल गोलबरी आदि सामान की खरीदारी करते रहे हैं। पिछली बार की तुलना में इन सब के दामों में 20 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed