फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Makar Sankranti bath will be held at dozens of ghats in the district

जिले में गंगा, सरयू और टोंस के दर्जनों घाटों पर होगा मकर संक्रांति स्नान

Thu, 14 Jan 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti bath will be held at dozens of ghats in the district
बलिया। जिले में मकर संक्रांति पर शद्धालु गंगा, सरयू और टोंस नदियों के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। स्नान के बाद वे घाटों के किनारे ही दान-पुण्य भी करेंगे। बुधवार को सभी घाटों पर प्रशासन द्वारा सफाई का प्रयास किया गया, लेकिन जिले के अधिकांश घाटों पर गंदगी पसरी है। इसके चलते शद्धालु गंदगी के बीच गंगा के तटों पर डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जिले में एक तरफ से गंगा तो दूसरी ओर से सरयू नदी बहती है। पूरा जिला इन्हीं दो नदियों के बीच में स्थित है। बीच के कुछ हिस्सों से टोंस भी गुजरती है जो माल्देपुर के पास गंगा में मिल जाती है। गंगा में जयप्रकाश नगर के पास सरयू भी आकर मिल जाती है। बृहस्पतिवार को पड़ रहे मकर संक्रांति (खिचड़ी) पर जिले के लोग इन नदियों के घाटों पर ही स्नान करेंगे। जिले में सरयू के घाट हल्दी रामपुर, कठौड़ा घाट, लिलकर, डूहा बिहरा, मनियर, सुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में पड़ते हैं। गंगा के किनारे कोटवां, उजियार, भरौली, माल्देपुर स्थित गंगा व टोंस संगम स्थल, नगर के महावीर घाट व शिवरामपुर घाट, रामगढ़ क्षेत्र के पचरूखिया घाट, नौरंगा के सती घाट आदि पर शद्धालु जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed