फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Major problems of teachers were placed before BSA

शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं को बीएसए के समक्ष रखा

Fri, 27 May 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Major problems of teachers were placed before BSA
बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद संयुक्त मोर्चा ने अपने सम्बद्ध संगठनों के जनपदीय पदाधिकारियों के साथ मोर्चा के संयोजक रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह से मिलकर शिक्षक कर्मचारियों के समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए वार्ता की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मृतक आश्रित के योग्यता अनुरूप तत्काल नियुक्ति, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, समायोजन शीघ्र करने, नवनियुक्त शिक्षकों का अतिशीघ्र सत्यापन कराकर उनके अवशेष वेतन का भुगतान यथाशीघ्र करने, प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक के पद पर रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति यथाशीघ्र करने, पुरानी पेंशन के लिए दाखिल याचिका के सम्बन्ध में शिक्षा निदेशक द्वारा मांगी गई सूचना को भेजने, एडेड विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के क्रमश: प्रोन्नति वेतन तथा एसीपी स्वीकृत करने, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोईयों के मानदेय उनके खाते में समय से प्रेषित करने, जनपद के 382 विद्यालय की कम्पोजिट ग्राण्ट की धनराशि तत्काल भेजे जाने, एआरपी का मोबिलिटी भत्ता जनवरी 2022 से मई 2022 तक का भुगतान किए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा।राजेश कुमार सिंह, अजय सिंह, नारायण जी यादव, श्याम सुन्दर तिवारी, राजेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, कमलेश सिंह, ओंकार सिंह, कर्ण प्रताप सिंह, रविकांत तिवारी, अनिल सिंह, गणेश यादव, अजीजुर्रहमान खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed