फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Main accused in gang rape and murder case arrested, two still absconding

Ballia News: सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी पकड़ से दूर

Tue, 08 Jul 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Main accused in gang rape and murder case arrested, two still absconding
बलिया/नरहीं। स्थानीय थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामजी राय उर्फ बबलू राय को सोमवार को बैरिया तिराहा से गिरफ्तार किया। उसका मेडिकल मुआयना करने के बाद चालान कर दिया। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

घटना में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रामजी राय, बबलू राय पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों व्यक्ति एक ही होने के कारण घटना में सिर्फ तीन आरोपी रामजी राय, डीसू राय व विक्की राय शामिल हैं। घटना के चौथे दिन डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे, मामले की जानकारी कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी कृपाशंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। घटना लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

आरोपी ने ही डायल 112 को फोन कर घटना की दी थी जानकारी :
निर्भया के गांव से महज एक किमी की दूरी पर 12 वर्षीय किशोरी का शव डेरे पर फंदे से लटका मिला था। घटना दोपहर की होने के कारण आरोपियों पर किसी की नजर नहीं पड़ी। दोपहर बाद घर पर भैंस को चारा देने पहुंचे पिता ने बेटी से पानी मांगा। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई नहीं आया तो पिता झोपड़ी के अंदर गया तो वह फंदे से लटकी मिली। झोपड़ी के छप्पर के बांस से बंधी साड़ी के फंदे से बेटी लटक रही थी। बाहर आकर अपने मित्र को आवाज लगाई की बेटी की मौत हो गई। दोनों दोबारा झोपड़ी में पहुंचे। सूचना के बाद थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया था। परिजनों के अनुसार डायल 112 को आरोपी ने ही फोन किया था। आखिर उसे घटना के बारे में कैसे जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed