फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahaviri jhanda julus

धूमधाम से निकाला गया महावीरी झंडी जुलूस

Wed, 06 Jul 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 06 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mahaviri jhanda julus
सिकंदरपुर कसबा में निकाली गई झांकी में करतब दिखाता युवक।
क्षेत्र का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस बुधवार को कस्बे में धूमधाम से निकाला गया। जुलूस चतुर्भुज नाथ मंदिर से निकला, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: वहीं पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया।
विज्ञापन


इस दौरान पूरा कस्बा केसरिया रंग से पट गया था। देशभक्ति गीतों, मंत्र एवं जय श्रीराम के जयघोष से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुश्तैद रही। आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को कस्बे में चतुर्भुज नाथ मंदिर से श्रीकृष्ण, बलभद्र एवं सुभद्रा की रथयात्रा निकाली गई, जो भीखपुरा, गोलाबाजार, जलालीपुर, बस स्टेशन, चकखान, रहिलापाली, बढ्ढा, मुडिय़ापुर, मैनापुर अखाड़े से महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न अखाड़ों से विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली गई। महावीरी झंडा जुलूस परम्परागत मार्गों से होते हुए जल्पा मंदिर चौक पहुंचा। यहां सभी जुलूस इकट्ठा होकर एक साथ वहां से गंधी मुहल्ला, भीखपुरा, बड्ढा होते हुए देर रात चतुर्भुज नाथ मंदिर पहुंचे। मिल्की मुहल्ला अखाड़े का जुलूस महावीर मंदिर से निकलकर डाकखाना, जल्पा माता मंदिर, बस स्टेशन चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर पर पहुंच समाप्त हो गया। इस दौरान इसमें शामिल लोगों का जोश देखते ही बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed