फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahaviri flag procession out of smoke, security tightened

धूम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, सुरक्षा रही कड़ी

Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mahaviri flag procession out of smoke, security tightened
सुखपुरा कस्बा के सुनरसती पोखरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर से निकाले गए महावीर झंडा जुलूस के दौरान ? - फोटो : BALLIA
सुखपुरा। नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच गाजेबाजे के साथ महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। सुनरसती महावीर शुरू जुलूस गांव का भ्रमण करते हुए देर रात महावीर मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। महावीर स्थान पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित अशोक उपाध्याय ने झंडा बदलवाया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह उर्फ भोला सिंह, भाजपा नेता विश्राम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, बंटी सिंह, प्रमोद सिंह, राणा कुणाल सिंह, पप्पू सिंह ने अखाड़े के खिलाड़ियों को पगड़ी बांद कर जुलूस को रवाना किया। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस बलिया सिकंदरपुर मार्ग पर पहुंचा जहां खिलाड़ियों ने करतब दिखाए। राधा-कृष्ण, पार्वती-शंकर, मां काली के स्वरूप भी भक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। इसके बलिया-सिकंदरपुर मार्ग घंटों जाम रहा।
विज्ञापन

तीन किमी की यात्रा कर महावीर मंदिर पर जाकर जुलूस समाप्त हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। पखावज, गोड़ऊ, डाफरा आदि का वादन यिा गया। कीर्तन मंडली भी साथ-साथ चल रही थी। छतों पर खड़ी महिलाएं जुलूस पर पुष्प वर्षा करती रहीं। स्वयंसेवी संगठनों जगह-जगह शरबत पिलाया। झंडा समिति के शिवशंकर, अभिमन्यु चौहान, उमेश सिंह, वीरबल, राम राज, अमित, संजय, ओमप्रकाश, विनोद, सुधीर, भीम सिंह, प्रकाश उपाध्याय आदि साथ रहे। कानपुर, दिल्ली व बेल्थरा रोड के कलाकारों भी झांकी में शामिल हुए। अविनाश गुप्ता ने शंकर भगवान के रूप में जटा से आग निकाली?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed