फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahaviri flag procession came out, people were mesmerized to see the amazing feat

Ballia News: निकला महावीरी झंडा जुलूस, हैरतअंगेज करतब देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mahaviri flag procession came out, people were mesmerized to see the amazing feat
सिकन्दरपुर। ऐतिहासिक महावीरी झंडोत्सव के तहत रविवार को नगर में लक्ष्मण अखाड़ा के दूसरी का जुलूस निकाला गया। इसमें शस्त्रों से लैस सैकड़ों युवाओं, किशोरों व अन्य लोगों ने भाग लिया। रात्रि करीब 9 बजे नगर के मोहल्ला मानापुर से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला जुलूस मोहल्ला भिखपुरा, रशीदिया चौक होते हुए मध्य रात में जलपा चौक पहुंच कर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान जुलूस में शामिल युवाओं और किशोरों की ओर से जय महावीर एवं जय श्रीराम के उद्घोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया था। जुलूस के दौरान शामिल करतबबाज अस्त्र कला के साथ तरह-तरह के करतब दिखाकर भीड़ का भरपूर मनोरंजन किया। जुलूस में राम अखाड़ा महावीर स्थान ने भी सहभागिता निभाई। उधर, जलपा चौक में कुछ देर रुक कर विभिन्न अस्त्र कलाओं के प्रदर्शन के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा जहां अति संवेदनशील रशीदिया चौक व मोहल्ला भिखपुरा चौक को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील करने के साथ ही अन्य आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, उपजिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा, सीओ बांसडीह शिवनारायण, सीओ सदर अशोक मिश्र, थाना प्रभारी सिकंदरपुर दिनेश पाठक, थानाध्यक्ष खेजुरी बिंदेश्वर मिश्र, थानाध्यक्ष पकड़ी त्रिभुवन सिंह, संजय सिंह तथा अन्य कई थानों के प्रभारी और चौकी प्रभारी सिकन्दरपुर रविन्द्र पटेल शुरू से अंत तक जुलूस के साथ लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रयाग चौहान, डॉ. उमेशचन्द, राकेश सिंह, गणेश सोनी, जीतन पांडेय, जयराम पांडेय, डॉ. आशुतोष गुप्त, बब्लू मास्टर, दुर्गा दास, अशोक कुमार, जितेश कुमार वर्मा, राकेश यादव, सतीश वर्मा, गौरीशंकर वर्मा, रमेश गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed