फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahavir Dham of Dadar will be improved by 44 lakhs

44 लाख से संवरेगा दादर का महावीर धाम

Wed, 05 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mahavir Dham of Dadar will be improved by 44 lakhs
पूर/बलिया। पर्यटन विभाग की ओर से दादर स्थित महावीर धाम के सौंदर्यीकरण के लिए 44 लाख की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड ने कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत जनपद की सात विधानसभाओं में सात धार्मिक स्थलों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है और काम चल रहा है। अब सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर दादर महावीर धाम के सौंदार्यीकरण के लिए योजना स्वीकृत की गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से 53.84 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें लगभग 44 लाख की स्वीकृति दी गई है। श्री बजरंग पीजी कालेज परिसर के समीप लगभग 51 फीट की बजरंगबली की मूर्ति बनी है। इसकी प्राण प्रतिष्ठा 19 फरवरी 2002 को श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद की ओर से की गई थी। क्षेत्र के ही अजय कुमार सिंह के प्रयास से श्री बजरंग बली की प्रतिमा एवं उसके आसपास का पर्यटन विभाग के द्वारा सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। कार्यदायी संस्था के एपीएम दिलीप कुमार ने बताया कि योजना के तहत बाउंड्री आदि का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed