फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahaveeri flag procession echoed with cheers

Ballia News: जयकारों से गूंजी महावीरी झंडा शोभायात्रा

Tue, 19 Aug 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mahaveeri flag procession echoed with cheers
बेल्थरारोड कस्बा में निकाली गई महावीरी झंडा जुलूस में आग से करतब दिखाते कलाकार।संवाद
बेल्थरारोड/चौकियामोड़। बेल्थरारोड नगर का महावीरी झंडा जुलूस मंगलवार को परंपरागत तरीके से निकाला गया। उमस भरी गर्मी के बीच निकली शोभायात्रा में शामिल झांकियों की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क की दोनों पटरियों के अलावा छतों के ऊपर लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा को चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सीयर आलोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक गोरख पासवान, धनंजय कन्नौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। घोड़े, ऊंट, गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में सबसे आगे पताके लहरा रहे थे। पारंपरिक लोकनृत्य और गीत संगीत की धूम रही। श्री हनुमानजी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब देख लोग रोमांचित हो गए। मानस मंदिर और यूनाइटेड क्लब की ओर से निकली शोभायात्रा में लोक नृत्य गोडऊं, मृदंग, पखाउज नृत्य एवं कीर्तन भजन मंडली ने लोगों का मनोरंजन किया। डीजे और आर्केस्ट्रा की धुन पर युवाओं की टोली थिरकी। शोभायात्रा ने रेलवे चौराहा, मुख्य मार्ग, पुलिस चौकी, चरण सिंह तिराहा, बस स्टेशन, नगर पंचायत कार्यालय, रामलीला मैदान आदि स्थानों का भ्रमण किया। समाजसेवी संस्थाओं ने स्टाल लगाकर लोगों को पानी एवं शरबत पिलाई।
विज्ञापन


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

महावीरी झंडा जुलूस में रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। जुलूस की पूर्व संध्या पर सोमवार की रात यूनाइटेड क्लब के परिसर में दोगोला गवनई मुकाबले में बुड्ढा व्यास और अजीत हलचल ने अपनी गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुरुआत ब्लाॅक प्रमुख सीयर आलोक कुमार सिंह ने कराई। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, शिवकुमार जायसवाल, धर्मेन्द्र सोनी, फरहान काजू, विनोद कुमार पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन घंटे देर से निकली शोभा यात्रा
बेल्थरारोड नगर में महावीरी झंडा शोभा यात्रा अपने निर्धारित समय से लगभग साढ़े तीन घंटे की देर से निकली। प्रशासन की ओर से मौके से डीजे को हटा दिया गया। इसे लेकर समितियों के लोग असंतुष्ट हो गए। शोभायात्रा को न निकालने पर अड़ गए। प्रशासन ने काफी समय के बाद डीजे को समितियों को दिया तक जाकर शोभायात्रा निकाली गई।


सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध


बेल्थरारोड। महावीरी झंडा जुलूस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जुलूस गुजरने वाले मार्गों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस पुलिस बल की तैनाती की गई। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए चार सीओ, 25 प्रभारी निरीक्षक, 40 उप निरीक्षक, 242 कांस्टेबल, 32 महिला आरक्षी, पीएसी के जवान तैनात रहे। ड्रोन कैमरा से जुलूस की निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed