फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahakumbh: More than 50 buses will run to Prayagraj on Magh Purnima

महाकुंभ : माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा बसें

Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: More than 50 buses will run to Prayagraj on Magh Purnima
बलिया। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 50 से अधिक बसों को प्रयागराज तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जाने की तैयारी में परिवहन निगम जुट गया है। महाकुंभ के लिए लगाई गईं परिवहन निगम की अधिकतर बसें वापस आ गई हैं। अब मौनी अमावस्या स्नान पर भीड़ को देखते हुए सहारनपुर डिपो की 60 से अधिक बसें आई थीं। इस स्नान के बाद बसें वापस चली गईं। वसंत पंचमी स्नान पर बलिया डिपो की बसों को संचालित किया गया था। उसके बाद श्रद्धालुओं की कमी होने पर लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। अभी कुंभ के लिए 5 से 10 बसों को भेजा जा रहा है।
12 फरवरी को पड़ने वाले माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने 50 बसों को चलाने की योजना बनाई है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें घटाई-बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

एआरएम अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी है। माघ पूर्णिमा स्नान के लिए 50 बसों को तैयार किया गया है। सवारियों की संख्या बढ़ने पर बसों को बढ़ा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed