{"_id":"6798d0a84ba39fd28a08125b","slug":"mahakumbh-and-mauni-amavasya-2025-traffic-jam-for-18-hours-for-20-km-in-ballia-2025-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 20 किलोमीटर तक 18 घंटे जाम में फंसे रहे लोग, मौनी अमावस्या और महाकुंभ के चलते रोके गए ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 20 किलोमीटर तक 18 घंटे जाम में फंसे रहे लोग, मौनी अमावस्या और महाकुंभ के चलते रोके गए ट्रक
Tue, 28 Jan 2025 06:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 28 Jan 2025 06:12 PM IST
सार
मौनी अमावस्या और महाकुंभ की भीड़ के चलते भरौली गोलम्बर पर ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। ऐसे में 20 किलोमीटर तक 18 घंटे से लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
20 किलोमीटर तक 18 घंटे जाम में फंसे रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौनी अमावस्या और महाकुंभ के मद्देनजर भरौली गोलम्बर पर पुलिस ने सोमवार की रात 12 बजे से ट्रकों के परिचालन पर रोक लगा दिया है। इससे भरौली गोलम्बर से गाजीपुर जिले के कुंडेश्वर तक 20 किलोमीटर तक 18 घंटे से जाम लगा हुआ है। भरौली गोलम्बर से बलिया मार्ग पर बसंतपुर तक सुबह 9 बजे तक जाम लगा रहा। वहीं, बक्सर गोलम्बर से आरा रोड में 20 किलोमीटर दूर तक भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
फेफना तिराहा से चितबड़ागांव मोड़ तक सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक जाम लगने के कारण छोटे वाहनों एवं बाइक सवार बैरिया थम्हनपुरा सागरपाली मार्ग से लम्बी दूरी तय कर आने जाने को मजबूर हुए। 17 मई 2023 को बक्सर भरौली को जोड़ने वाले नए पुल के चालू होने के बाद एनएच 31 पूरी तरह से जाम के चपेट में आ गया हैं।
विज्ञापन
सोमवार से फेफना तिराहा से चितबड़ागांव मोड़ के आगे तक लगा जाम मंगलवार की सुबह में समाप्त हुआ, यहां अक्सर जाम लग जा रहा है। भरौली गोलम्बर पर सोमवार की रात से जाम लगना शुरू हुआ, जो गाजीपुर जिले के कुंडेश्वर तक 20 किलोमीटर तक पहुंच गया। 18 घंटे से जाम लगा रहा।
विज्ञापन
नरहीं पुलिस ने भरौली गोलम्बर पर ही ट्रकों, ट्रेलर, टैंकर,कैन्टेनर के परिचालन पर रोक लगा दिया है, जिससे जाम ने गंभीर रूप ले लिया है। बक्सर जाने वाले यात्रियों को पैदल चलकर जाना पड़ रहा है। बक्सर से बलिया गाजीपुर चलने वाली बसें भी प्रभावित हो गई है। स्कूल बसें बच्चों को लेने नहीं पहुंच पाई। नरहीं थानाध्यक्ष सुनील चन्द्र तिवारी ने बताया कि फेफना तिराहा से चितबड़ागांव मोड़ तक भरौली गोलम्बर पर लगने वाले जाम को लेकर मौनी अमावस्या महाकुम्भ मेले के चलते रात 12 बजे से भारी वाहनों के परिचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया गया है।
चौड़ीकरण के लिए हुआ सर्वे
एनएच 31 के चौड़ीकरण के सर्वे का काम शुरू हो गया है। निर्माण खण्ड बलिया ने एनएच 31 चौड़ीकरण के लिए सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया। मंगलवार को सर्वे टीम ने भरौली गोलम्बर के अलावा सोवन्था नरहीं फेफना के आगे तक सर्वे कार्य किया। बता दें कि फेफना तिराहा से भरौली गोलम्बर एवं गाजीपुर मार्ग पर आएं दिन जाम लग रहा है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
गंगा घाट जाने के लिए परेशान दिखें लोग
मौनी अमावस्या को बक्सर उजियार गंगा तट पर गंगा स्नान करने के लिए बिहार बलिया गाजीपुर से श्रद्धालु बस ट्रैक्टर ट्राली, जीप बोलेरो स्कार्पियो, पिकअप, आटो रिक्शा में सवार होकर मंगलवार को लोगों के क्रम दिन भर लगा रहा। जाम के गंगा घाट जाने पर उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
गंगा घाट जाने के लिए परेशान दिखें लोग
मौनी अमावस्या को बक्सर उजियार गंगा तट पर गंगा स्नान करने के लिए बिहार बलिया गाजीपुर से श्रद्धालु बस ट्रैक्टर ट्राली, जीप बोलेरो स्कार्पियो, पिकअप, आटो रिक्शा में सवार होकर मंगलवार को लोगों के क्रम दिन भर लगा रहा। जाम के गंगा घाट जाने पर उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।