फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Magic collided with a parked tractor-trolley, three injured

Ballia News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टकराई मैजिक, तीन जख्मी

Sat, 24 Dec 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Magic collided with a parked tractor-trolley, three injured
नवानगर। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खेजुरी थाना अंतर्गत बहेरी चट्टी से 200 मीटर पहले शुक्रवार की देर रात खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से मैजिक की टक्कर हो गई। इसमें मैजिक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के तीन व्यापारी बलिया से मैजिक से सिकंदरपुर की तरफ आ रहे थे। जनुवान और बहेरी के बीच सड़क पर पहले से खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मैजिक ने जोर से टक्कर मार दी। इससे मैजिक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमे सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर टक्कर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मैजिक सवार नगरा थाना क्षेत्र के यशपाल (46) पुत्र गंगा विश्वकर्मा निवासी मालीपुर, मोतीचंद (60) पुत्र सुखनन्द यादव निवासी किशोरगंज व जयनाथ यादव (55) पुत्र रामअवध यादव निवासी कमरौली को मैजिक से बाहर निकाला और सीएचसी सिकंदरपुर पहुचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मोती चंद यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed