फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Made his wife an ANM after teaching her, now she is asking for divorce

Ballia News: पढ़ा कर पत्नी को बनाया एएनएम, अब तलाक मांग रही

Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Made his wife an ANM after teaching her, now she is asking for divorce
बलिया। बैरिया तहसील के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला एएनएम के पति ने मुख्यमंत्री व पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में उसने उल्लेख किया है कि शादी के बाद उसने पत्नी को पढ़ा लिखाकर एएनएम का कोर्स व ट्रेनिंग करवाई। पत्नी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम बन गई। लेकिन पत्नी तलाक लेने का उसपर अब दबाव बना रही है।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करने के चक्कर में है। इसलिए अनपढ़ व बेरोजगारी का ताना मारती है। मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है। घर में घुसने से मना करती है। समझाने-बुझाने पर कहती है कि तुम्हारे जैसे गंवार, जाहिल के साथ रहने व तुम्हारी पत्नी कहलाने में शर्म आती है। पत्र में पीड़ित ने उल्लेख किया है कि बीते 20 अगस्त को पत्नी के कमरे पर गया था, उसी दौरान पत्नी का भाई व उसका सहकर्मी तीन चार लोगों के साथ पहंुचे। उसे मारा पीटा गया। जबरदस्ती सादे कागज पर हस्ताक्षर बनाने व तलाक देने के लिए दबाव देने लगे। पीड़ित पति ने पत्नी पर फर्जी मुकदमे में फंसाने व दूसरे से शादी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बैरिया व करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर पत्नी व उसके सहकर्मी पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं, बैरिया थानाध्यक्ष रमायण सिंह का कहना है कि इस तरह का कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अगर शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed