फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Madan became the President of Collectorate Bar Association, General Secretary Sanjay

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मदन, महामंत्री संजय

Wed, 29 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Madan became the President of Collectorate Bar Association, General Secretary Sanjay
बलिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन रमाशंकर मिश्र की देखरेख में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान कुल 229 मतों के सापेक्ष 174 मत पड़े थे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मदन लाल वर्मा को 131, विनोद कुमार ओझा को 43 को मत मिले थे। इससे मदन लाल वर्मा ने 88 मतों से विनोद कुमार ओझा को पराजित कर विजयी घोषित हुए। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए संजय सिंह को 95, चंद्रशेखर यादव को 44 तथा राजेंद्र तिवारी 35 मत मिले। इससे संजय सिंह ने 51 मतों से चंद्रशेेखर यादव को पराजित कर विजयी घोषित हुए। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्भय नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर कुंवर नंदजी सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कुमार स्कंद सिंह चेतन, सर्वेश गुप्ता व रामयश राम, संयुक्त मंत्री के पद पर ओंकार नाथ पांडेय,एवं मनोज कुुमार सिंह नामांकन पत्रों की जांच के बाद से निर्विरोध घोषित किए जा चुके हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए अरूण कुमार सिंह, मुनेंद्र नाथ राय, मदन पर्वत, प्रेमचंद यादव, नजीउल्लाह खां भी निर्विरोध घोषित किए। एल्डर कमेेटी द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed