फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   lucknow police arrest youth from ballia in case of obscenity with women of 15 districts on social media

बलिया: सोशल मीडिया पर करता था 15 जिलों की महिलाओं संग अश्लील हरकत, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Fri, 25 Jun 2021 04:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Jun 2021 04:08 PM IST
सार

बलिया जिले के गड़वार थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी 15 जिलों की 300 से अधिक महिलाओं और युवतियों संग मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिये अश्लील हरकत कर रहा था।  उन्होंने बताया कि वीमेन पावर लाइन 1090 पर 20 युवतियों ने इस बाबत फोन कर शिकायत की थी। 

विज्ञापन
lucknow police arrest youth from ballia in case of obscenity with women of 15 districts on social media
वीमेन पावर लाइन लखनऊ और बलिया के गड़वार थाने की पुलिस ने आरोपी को दबोचा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिये विभिन्न महिलाओं-युवतियों से अश्लीलता व चैटिंग करने के आरोप में बलिया के युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिले के गड़वार कस्बा निवासी शिवकुमार वर्मा पुत्र हरेराम वर्मा को वीमेन पावर लाइन लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह व गड़वार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के पियरिया मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


गड़वार थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी 15 जिलों की 300 से अधिक महिलाओं और युवतियों संग मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिये अश्लील हरकत कर रहा था। उन्होंने बताया कि वीमेन पावर लाइन 1090 पर 20 युवतियों ने इस बाबत फोन कर शिकायत की थी।
विज्ञापन


युवतियों ने बताया था कि बलिया के गड़वार निवासी शिवकुमार वर्मा (32) कई महीनों से व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिये वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत व बात कर परेशान कर रहा है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए वीमेन पावर लाइन की टीम ने आरोपी युवक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डालकर लोकेशन ट्रेस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की देर रात में वीमेन पावर लाइन के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह द्वारा गड़वार थाने को तहरीर दी गई। गड़वार पुलिस द्वारा धारा 294, 354डी, 719, 720, 467, 468, 471 आईपीसी व 66 व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को लखनऊ की वीमेन टीम ने गड़वार प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के सहयोग से आरोपी को पियरिया मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed