फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   loving couple found unconscious in field in Ballia

Ballia: खेत में बेसुध मिला प्रेमी जोड़ा, युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम; युवती की शादी तय होने पर उठाया ये कदम

Sat, 10 Aug 2024 10:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 Aug 2024 10:04 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शनिवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने खेत में प्रेमी युगल को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
loving couple found unconscious in field in Ballia
मौके पर मौजूद लोग व छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला गांव में शनिवार सुबह प्रेमी युगल खेत में बेसुध स्थिति में पड़ा मिला। टहलने निकले लोगों की नजर इन पर पड़ी, पास जाकर देखा तो पास के गांव निवासी के रूप में दोनों की पहचान हुई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


प्रेमिका ने बताया कि प्रेमी ही सीसी में कोई जहरीला पदार्थ लाया था, जिसे दोनों ने पी लिया। उधर, सीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवती की परिजनों ने कहीं और शादी तय कर दी थी। इससे नाराज होकर प्रेमी युगल ने यह कदम उठाया है।  
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति खराब देख बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed