{"_id":"5d9a205f8ebc3e93a45fd5b9","slug":"lover-refused-to-adopt-girlfriend-and-newborn-ballia-news-vns4877787117","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी कर रहा नवजात बच्चे संग उसकी मां को अपनाने से इंकार, तीन दिनों से हो रही पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी कर रहा नवजात बच्चे संग उसकी मां को अपनाने से इंकार, तीन दिनों से हो रही पंचायत
Sun, 06 Oct 2019 10:41 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बेल्थरारोड क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में पिछले दिनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान गर्भवती हुई क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया था। उस दौरान प्रेमी की बहन ने जच्चा-बच्चा को अपना लिया था लेकिन बाद में प्रेमी ने जच्चा-बच्चा को अपनाने से इंकार किया।
विज्ञापन
इसको लेकर गांव में तीन दिन से पंचायत हो रही है। बच्चे को जन्म देने वाली लड़की नाबालिग बताई जा रही है।
पिछले दिनों प्रसव के दौरान लड़की ने जब बच्चे का जन्म दिया तो प्रसूता का रजिस्टर में उम्र करीब 22 वर्ष दर्ज किया गया जबकि उसकी वास्तविक उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। इसकी भनक लगते ही अस्पताल में भी हड़कंप मच गया है और मामले की लीपापोती की कोशिशें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
उधर, प्रसव के बाद नवजात संग मां बनी किशोरी को प्रेमी की बहन अपने साथ एंबुलेंस से घर ले गई थी। दिल्ली में काम करने वाला प्रेमी जब घर पहुंचा तो प्रेमिका को अपनाने में हीलाहवाली करने लगा। आरोपी युवक लड़की के चाचा का दोस्त बताया जा रहा है।