फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   lover killed girlfriend drowing for pressurizing marriage in ballia police busted aarti murder case

खौफनाक: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका तो प्रेमी ने पानी में डुबोकर मार डाला, पढ़ें सनसनीखेज मर्डर की ये कहानी

Mon, 10 Jan 2022 03:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jan 2022 03:45 PM IST
सार

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका शादी के लिए जिद पर अड़ गई थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
lover killed girlfriend drowing  for pressurizing marriage in ballia police busted aarti murder case
बलिया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में सियासी गर्माहट का कारण बने आरती हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा कर। आरती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। शादी के लिए दबाव बनाने पर बीते चार जनवरी को आरती को पानी में डूबोकर मार डाला था। शव माइनर के पास से बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


बीते चार जनवरी को थाना उभांव अंतर्गत ग्राम अवाया के पास छोटी माइनर के पास एक किशोरी का शव बरामद हुआ था। उसकी शिनाख्त आरती (17) पुत्री शिवनारायन राजभर निवासी ग्राम चौकिया थाना उभांव के रूप में की गई थी। पिता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस पर लग रहा था मामले को दबाने का आरोप
आरोप था कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरती के डूबकर मरने की पुष्टी हुई थी। मामले के खुलासे को लेकर पुलिस के ऊपर काफी राजनीतिक दबाव था। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप भी लग रहा था। पीड़िता के घर पर बीते दिनों पक्ष-विपक्ष के कई नेता भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः शाम 4 बजते ही खाली हो गए गंगा घाट: वाराणसी में आज से बहुत कुछ बदल गया, नियम नहीं मानेंगे तो हो जाएगी परेशानी

आरोपी के फुफेरी बहन की ननद थी आरती

lover killed girlfriend drowing  for pressurizing marriage in ballia police busted aarti murder case
घटनास्थल पर पहुंचे थे बलिया एसपी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को एएसपी विजय त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। बताया कि उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह ने जांच के बाद मामले में अंचल राजभर पुत्र सूरज निवासी रामपुर कानूनगोयान थाना उभांव को बेल्थरा बाजार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अंचल ने बताया कि मेरी बुआ की बेटी रीना की ससुराल निवासी चौकिया थाना उभांव में है। मैं अक्सर आता जाता रहता था।

इस कारण रीना की ननद आरती से संपर्क हो गया था। आरती को एक मोबाइल और सिम चोरी से दिया था। जिससे हम दोनों की बातचीत होती थी। आरती को उसकी छोटी बहन पूजा और भाई गुड्डू ने फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। इस पर आरती की पिटाई भी हुई थी। इसके बाद भी वह चोरी-छुपे मुझसे बात करती थी। 

आरती ने ही फोन कर रात में बुलाया था, कहा था- नहीं मिलोगे तो जान दे दूंगी

दो जनवरी को मैं मुंबई से घर आ रहा था। इसकी सूचना आरती को थी। तीन जनवरी को गोदान एक्सप्रेस से बेल्थरारोड स्टेशन उतरा तो आरती मिलने के लिए जिद करने लगी। कहने लगी अगर नहीं मिलोगे तो अपनी जान दे दूंगी। रात करीब 10.30 बजे आरती ने मुझे फोन करके अवाया पावर हाउस के पीछे बगीचे में बुलाया।

हम दोनों बड़ी नहर की तरफ से खेतों में होते हुए छोटी माइनर तक पहुंच गए। आरती मुझसे शादी करने की जिद करने लगी। मैंने कहा कि जहां  शादी तय है वहीं कर लो, लेकिन वो अड़ी रही। मानने को तैयार नहीं थी। मैं उठकर जाने लगा तो मुझे पकड़ लिया। इस दौरान जोरआजमाईश में हम दोनों नहर में गिर गए। 

जब तक सांस नहीं रूकी तबतक पानी में मुंह को दबाया रहा

lover killed girlfriend drowing  for pressurizing marriage in ballia police busted aarti murder case
घटनास्थल पर पहुंचे थे बलिया एसपी - फोटो : अमर उजाला

पानी में गिरते ही मैंने उसके मुंह को जबरदस्ती पानी में दबा दिया। कुछ देर बाद उसकी सांस रूक गई। आरती द्वारा लाया गया टिफिन और उसकी चप्पल को नहर के थोड़ा आगे फेंक दिया। मोबाइल को साथ लेकर चला गया। सिम को भागते समय कहीं तोड़कर फेंक दिया। मुंबई भागने की फिराक में था कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पढ़ें: हूटर बजाते निकला कांग्रेस नेता नदीम जावेद का काफिला, आचार संहिता उल्लंघन में केस दर्ज

छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी किशोरी, मई में थी शादी

मृतका आरती राजभर अपने चार भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी और मां-बाप की तीसरी संतान थी। पिछले वर्ष उसने इंटरमीडिएट परीक्षा पास की थी। एक पखवारे पूर्व विवाह तय हुआ था। आगामी मई माह में शादी होने वाली थी कि इस बीच उसके साथ ऐसी घटना हो गई। घटना के खुलासे के बाद लोग स्तब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed