{"_id":"646bae09960aacf46e0db626","slug":"lover-adamant-on-marriage-with-mother-of-three-children-ballia-news-c-20-1-217732-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 40 वर्षीय महिला से शादी करने पर अड़ा 18 साल का युवक, मचा बवाल, पुलिस के पास पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 40 वर्षीय महिला से शादी करने पर अड़ा 18 साल का युवक, मचा बवाल, पुलिस के पास पहुंचा मामला
Tue, 23 May 2023 07:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 07:15 AM IST
सार
बैरिया थाना क्षेत्र की महिला का मायका रेवती थाना क्षेत्र में है। कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सहतवार गई थी। उसकी मुलाकात शहर के काजीपुर निवासी युवक से हो गई। धीरे-धीरे बातें और मुलाकातें बढ़ने लगीं।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बैरिया में तीन बच्चों की मां एवं 40 वर्षीय विधवा के साथ शादी करने के लिए एक 18 वर्षीय युवक अड़ गया। मोहल्ले में इसे लेकर काफी बवाल हुआ। मामला बढ़कर बैरिया थाने में पहुंच गया। दोपहर बाद तक पुलिस मामले में पंचायत करती रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Road Accident: बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, शादी की खुशियों के बीच पसर गया मातम
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र की महिला का मायका रेवती थाना क्षेत्र में है। कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सहतवार गई थी। उसकी मुलाकात शहर के काजीपुर निवासी युवक से हो गई। धीरे-धीरे बातें और मुलाकातें बढ़ने लगीं।
विज्ञापन
महिला का एक पुत्र 11 वर्ष और दूसरा दो वर्ष का है। एक छह वर्ष की पुत्री भी है। बड़े पुत्र को भी अपनी मां का उस युवक से मिलना-जुलना अच्छा नहीं लगता था। पुत्र आपत्ति करता था तो उसकी मां पिटाई कर देती थी। परिजनों ने इसकी शिकायत बैरिया थाने में की। पुलिस ने युवक और उक्त विधवा को थाने में तलब किया।
प्रभारी थानाध्यक्ष शिवचंद यादव ने बताया कि अगर युवक की वैधानिक उम्र शादी के लिए हो गई होगी तो कोई इन दोनों को रोक नहीं सकता है। अगर युवक की उम्र शादी के लिए वैध नहीं होगी तो कानूनी कार्रवाई पुलिस करेगी।