{"_id":"6812482884eba7eea1041de1","slug":"love-story-samadhi-samdhan-in-ballia-husband-reached-sp-office-instructions-for-action-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"समधी-समधन की लव स्टोरी: SP के पास पहुंचा पति, बोला- मेरी पत्नी ने..., कार्रवाई के निर्देश; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समधी-समधन की लव स्टोरी: SP के पास पहुंचा पति, बोला- मेरी पत्नी ने..., कार्रवाई के निर्देश; जानें मामला
Wed, 30 Apr 2025 09:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 30 Apr 2025 09:26 PM IST
सार
एसपी ने पूरे मामले को जानने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए है। बलिया के रेवती थाने का यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
रेवती थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी व समधी के खिलाफ एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी रिश्ते में समधी लगने वाले एक व्यक्ति के साथ रहती है। समधी ने धोखे से बैंक खाते से 9.90 लाख रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने बैंक खाते से रुपये निकाल लिए हैं। साथ ही मेरे साथ न रहकर किसी और के साथ गलत तरीके से रह रही है। वह रिश्ते में समधी लगता है। पीड़ित ने पत्नी पर पेंशन रुकवाने व मकान पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि इस मामले में उसने कई बार डीएम और शासन को ज्ञापन दिया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से उचित कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन