फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Love originates with faith: Sandipacharya

विश्वास के बीज से प्रेम की उत्पत्ति होती है: संदीपाचार्य

Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Love originates with faith: Sandipacharya
दुबहर के अखार गांव में तेजश्वर नाथ मंदिर पर प्रवचन करते मानस मर्मज्ञ संदीपाचार्य। - फोटो : BALLIA
दुबहर। मानव जब अहंकार को त्यागकर विश्वास को धारण करता है तो उसके अन्त:करण में प्रेम का अभ्युदय होता है। इसके बाद शांति स्थापित होती है। ये बातें अखार गांव स्थित बाबा तेजेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर चल रहे रुद्र महायज्ञ के दौरान मानस मर्मज्ञ संदीपाचार्य ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शांति स्थापना के साथ ही वहां ईश्वर का अधिवास होता है और जहां ईश्वर का अधिवास होता है, वहां संसार के किसी अन्य वस्तु की कोई आवश्यकता नहीं होती है। कहा कि कामदेव ने जब भगवान शिव की समाधि तोड़ दी तो भगवान शिव ने क्रोधित होकर कामदेव को जलाकर भस्म कर दिया। इस घटना का सबसे तीव्र आघात कामदेव की पत्नी रति को लगी। वह विलाप करती हुई भगवान शिव के चरणों में गई। भगवान उसके विलाप से द्रवित हो गए। उन्होंने काम के पुनर्जीवन का वरदान रति को दिया। इस मौके पर भोला सिंह, जय कुमार सिंह, सुनील सिंह, पिंटू सिंह, अशोक सिंह, अरुण सिंह, मोहित दुबे, राजेश, बिटू, गप्पू, सोनू, संतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed