फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Love happened on Instagram and she ran away with her lover

UP: इंस्टाग्राम पर प्यार, प्रेमी लेकर हुआ फरार...आभूषण व नकदी भी ले गई प्रेमिका; कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Sun, 15 Jun 2025 12:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 15 Jun 2025 12:59 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह घर से लाखों के आभूषण और नकदी भी लेकर गई है। पीड़ित पति ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Love happened on Instagram and she ran away with her lover
महिला मित्र की बेटी लेकर दोस्त फरार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: बलिया के बांसडीह के आदर गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा ने कोर्ट में आवेदन देकर एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


सुरेन्द्र ने तहरीर में आरोप लगाया कि मेरी शादी आठ जुलाई 2014 को पूनम देवी निवासी सहरसपाली के साथ हुई थी। पत्नी पूनम देवी की इंस्टाग्राम के माध्यम से दीपक पांडेय निवासी नरहीं के साथ दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर मिलने लगे। 13 जनवरी 2025 को पत्नी पूनम को दीपक भगा ले गया।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। पूनम आभूषण व नकदी लेकर गई है। इस बाबत कोतवाल संजय सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति भंग मामले में महिला समेत आठ चालान
बांसडीह कोतवाली पुलिस ने विवाद में झगड़ा फशाद कर शांति भंग करने वाले महिला समेत आठ लोगों को चालन कर दिया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में आपस में विवाद करने को लेकर झगड़ा फसाद कर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में सात पुरूष व एक महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed