{"_id":"645fd0accc9a4ba8d70fc447","slug":"lotus-blossomed-for-the-first-time-in-chitbadgaon-nagar-panchayat-ballia-news-c-20-1-203086-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चितबड़ागांव नगर पंचायत में पहली बार खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चितबड़ागांव नगर पंचायत में पहली बार खिला कमल
विज्ञापन
बलिया। नगर पंचायत चितबड़ागांव जिले का पुराना कस्बा है। एक जमाने में यह कस्बा अनाज व दाल मंडी के मशहूर था। कस्बा गाजीपुर व बलिया जनपद का सीमावर्ती क्षेत्र है। नगर पंचायत बनने के बाद से यहां की राजनीति में उलट फेर होता रहा है। लेकिन इस बाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर पहली बार बड़ा उलट फेर हुआ और भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही सिकंदरपुर नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद पर भाजपा को जीत मिली है। इन दोनों जीत से पिछले विधान सभा में फेफना व सिकंदरपुर विधान सभा सीट पर भाजपा को मिली हार के बाद कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।
बताया जाता है चितबड़ागांव नगर पंचायत क्षेत्र के पिछले चार चुनावों पर नजर डालें तो तीन बार बसपा व एक बार सपा को सफलता मिली। इन चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी कई पायदान नीचे पर रहे। बीते चुनाव में तो भाजपा प्रत्याशी के लिए तत्कालीन प्रदेश सरकार मंत्री ने पूरी ताकत ही लगाई लेकिन बसपा प्रत्याशी को टक्कर तक नहीं दे सके और कई पायदान नीचे खिसक गए। इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा और नगर पंचायत में पहली बार कमल खिलाने में सफल हो गए। जबकि चुनाव में पूर्व के चेयरमैन रहे परिवारों के सदस्य भी अलग-अलग दलों से चुनावी मैदान में रहे। उधर, सिकंदरपुर नगर पंचायत चुनाव में एक बार भाजपा को जीत मिली है।
बता दें कि पिछले विधान सभा चुनाव में फेफना व सिकंदरपुर विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की हार हो गई। लेकिन इस निकाय चुनाव में फेफना क्षेत्र के चितबड़ागांव व सिकंदरपुर क्षेत्र के नगर पंचायत में भाजपा को मिली जीत से कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।